Posts

Showing posts with the label Shashikala

शशिकला को AIADMK से दूर किया, पन्नीर से सुलह के लिए कमेटी बनेगी

Image
चेन्नई . एआईएडीएमके में मंगलवार देर शाम को नाटकीय घटनाक्रम में जनरल सेक्रेटरी वीके शशिकला, भतीजे टीटीवी दिनाकरन और उनके परिवार को पार्टी से दूर रखने का फैसला किया गया। मुख्यमंत्री पलानीसामी से मुलाकात के बाद राज्य के वित्तमंत्री डी. जयकुमार ने कहा कि दिनाकरन और उनके परिवार को अलग करने का फैसला पार्टी के मेंबर्स और सांसदों से बातचीत के बाद लिया गया है। राज्य की जनता भी यही चाहती है। शशिकला और पूर्व सीएम ओ. पन्नीरसेल्वम खेमों को खेमों को साथ लाने के लिए मंत्रियों की टीम का गठन किया जाएगा। यह टीम पन्नीरसेल्वम खेमे से बात करेगी।  पन्नीरसेल्मव ने कहा था- दिनाकरन और उनके परिवार को पार्टी और सरकार से दूर रखें... - मंगलवार को पन्नीरसेल्वम खेमे ने सुलह के लिए शशिकला के भतीजे टीटीवी दिनाकरन और उनके परिवार को पार्टी और सरकार से अलग करने की शर्त रखी थी। हालांकि, जयकुमार ने कहा था कि दिनाकरन को हटाने के फैसले का पन्नीरसेल्वम की शर्त से कोई लेना-देना नहीं है। - राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री और महासचिव जयललिता के निधन के बाद फरवरी में पार्टी दो खेमों में बंट गई थी जिसमें शशिकला के धड़े...