देहरादून में झमाझम बारिश, कई इलाकों में जलभराव

देहरादून में सुबह झमाझम बारिश हुई। दस बजे के बाद कुछ देर बारिश बंद रही। दोपहर बाद फिर से बारिश शुरू हो गई है। इससे शहर के कई इलाकों में पानी भर गया है। बता दें कि मौसम विभाग ने सोमवार से तीन दिन पूरे प्रदेश में भारी बारिश होने की संभावना व्यक्त की है।
विभाग ने इस दौरान पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन के साथ ही मैदान के निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा होने की चेतावनी जारी करते हुए लोगों और स्थानीय प्रशासन को सतर्क रहने को कहा है। देहरादून मौसम केंद्र के अनुसार प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां लगातार चरम पर हैं। इस कारण अगले तीन दिन प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर बारिश हो सकती है। इस दौरान ऊंचाई वाले जिलों में भारी बारिश हो सकती है। इस कारण भूस्खलन, रोड बंद जैसे हालात पैदा हो सकते हैं। साथ ही लगातार बारिश से मैदानी जिलों के निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो सकते हैं। इसके लिए लोगों के साथ ही स्थानीय प्रशासन को सतर्क रहना होगा। हालांकि आगे गुरुवार से फिर एक दो दिन के लिए बारिश में कमी आएगी।

Comments

Popular posts from this blog

शोध में खुलासा: सोशल मीडिया पर बेवफाई से ज्यादा दुखी होती हैं महिलाएं

बरेली में प्रैक्टिकल रद्द होने पर छात्रों ने मचाया हंगामा, तोड़ दिए यूनिवर्सिटी के ताले